कुदरत ने ढाया कहर, बिजली गिरने से 9 साल की मासूम समेत 2 की हुई दर्दनाक मौत, 5 घायल

Edited By Updated: 20 Jul, 2026 04:08 PM

two killed five injured by lightning in jharkhand

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में बिजली गिरने से नौ वर्षीय बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार शाम नुआगोड़ा गांव में एक महिला की मृत्यु के बाद हो रहे अनुष्ठान के दौरान...

नेशनल डेस्कः झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में बिजली गिरने से नौ वर्षीय बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार शाम नुआगोड़ा गांव में एक महिला की मृत्यु के बाद हो रहे अनुष्ठान के दौरान हुई।

उन्होंने बताया कि रविवार शाम अनुष्ठान के दौरान कुछ रिश्तेदार और स्थानीय लोग एक पेड़ के नीचे बैठे थे, तभी इलाके में तेज बारिश होने लगी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिजली गिरने से सात लोग घायल हो गए। सभी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

हालांकि, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एंबुलेंस एक घंटे की देरी से पहुंची। पुलिस ने बताया कि सोनू सरदार (32) और रौशनी सुरेन (9) ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य 5 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि बाद में घायलों को सरायकेला स्थित सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!