J&K: शोपियां मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, सेना का एक जवान शहीद

Edited By Updated: 20 Oct, 2021 01:59 PM

two terrorists killed in encounter in shopian

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मार गिराए गए हैं। इस मुठभेड़ में सेना के तीन जवान भी घायल हुए थे। इनमें से एक जवान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है।

नेशनल डेस्क: जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मार गिराए गए हैं। इस मुठभेड़ में सेना के तीन जवान भी घायल हुए थे। इनमें से एक जवान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस, सेना तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में पुख्ता सूचना के आधार पर आज सुबह घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया। सुरक्षा बलों के जवान जब लक्षित इलाके की ओर बढ़ रहे थे, तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
PunjabKesari
जवाबी कारर्वाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आतंकवादी इसे अनसुना कर रूक-रूक कर गोलीबारी करते रहे। मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। आईजीपी कश्मीर ने कहा कि शोपियां में मारे गए आतंकी की पहचान आदिल आह वानी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वह पुलवामा में एक मजदूर की हत्या में शामिल था। दो हफ्ते में अब तक 15 आतंकियों को ढेर किया जा चुका है।
PunjabKesari
घाटी में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का एनकाउंटर जारी है। सुरक्षाबलों ने अक्तूबर के शुरूआती 12 दिनों के भीतर सात मुठभेड़ में आठ आतंकियों को मार गिराया, जो अलग-अलग आतंकी संगठनों से संबंधित थे। इनमें से ज्यादातर ऑपरेशन दक्षिण कश्मीर में हुए हैं और आठ आतंकियों में से सात को दक्षिण-कश्मीर के शोपियां और अनंतनाग जिले में मार गिराया है। बता दें कि, कश्मीर घाटी के विभिन्न इलाकों में इस महीने आतंकवादियों के हमले में 11 लोगों की मौत हो चुकी है।
PunjabKesari
इनमें पांच गैर स्थानीय मजदूर, अल्पसंख्यक समुदायों के दो शिक्षक और एक लोकप्रिय दवा दुकानदार शामिल है। सेना प्रमुख ने राजौरी और पुंछ के सीमावर्ती जिलों का दौरा किया, जहां 11 अक्टूबर के बाद से मेंढर, सुरनकोट और थानामंडी के जंगली इलाकों में छिपे आतंकवादियों की तलाश करने का व्यापक अभियान चल रहा है। 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!