UP: भाजपा की पहली लिस्ट पर कांग्रेस ने साधा निशाना, महिलाओं को लेकर कह दी बड़ी बात

Edited By Yaspal,Updated: 15 Jan, 2022 08:42 PM

up congress targets bjp s first list says big thing about women

उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस दल की नेता आराधना मिश्रा ''मोना'' ने राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि भाजपा हमेशा से महिला विरोधी राजनीति करती रही है और वह कभी भी महिलाओं का...

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस दल की नेता आराधना मिश्रा 'मोना' ने राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि भाजपा हमेशा से महिला विरोधी राजनीति करती रही है और वह कभी भी महिलाओं का हित नहीं साध सकती, यह बात उसकी विधानसभा उम्मीदवारों की पहली सूची से साफ जाहिर है।

मिश्रा ने कहा, ‘‘भाजपा हमेशा से महिला विरोधी राजनीति करती रही है, जबकि कांग्रेस पार्टी महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा के लिए हमेशा साथ खड़ी रही हैं और उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के हर दमनकारी नीति का मुखर विरोध किया है।'' उन्‍होंने दावा किया कि '' भाजपा सरकार कभी भी महिलाओं का हित नहीं साध सकती, यह बात उसकी विधानसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट (सूची) से साफ़ जाहिर हो रही है।''

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से 107 के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार को जारी की जिसमें 10 महिलाओं को टिकट मिला है और चार महिला विधायकों के टिकट काट दिए हैं।

मिश्रा ने अपने बयान में आरोप लगाया कि भाजपा की सूची में सिर्फ रसूखदार महिलाओं को जगह मिली है जबकि कांग्रेस पार्टी ने न सिर्फ अपनी 40 प्रतिशत सीटें महिलाओं को देने की प्रतिज्ञा पूरी की है, बल्कि अपनी पहली सूची में असमानता, अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर रही महिलाओं को विधानसभा में चुनकर आने और अपनी बात को पूरे प्रदेश के सामने प्रमुखता से रखने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि ‘‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं'' अभियान की शुरुआत से ही भाजपा वाले इस पर हमले कर रहे हैं, क्योंकि इस अभियान का मूल उद्देश्य महिलाओं का सशक्तिकरण है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!