UPSC Result 2023: मेहनत और लगन ने सिपाही का बेटा बना ऑफिसर, सिविल सर्विस में मारी बाजी, एग्जाम से पहले पहले था 20 दिन रहे बेड रेस्ट

Edited By Mahima,Updated: 16 Apr, 2024 05:00 PM

upsc result 2023 due to hard work and dedication

UPSC -2023 का आज फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस बार आगरा के विशाल दुबे ने इस परीक्षा में बाजी मारी है। विशाल ने पूरे देश में 296 रैंक हासिल कर अपने देश और अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। हेड कांस्टेबल के बेटे विशाल दुबे फर्रुखाबाद के रहने...

नेशनल डेस्क: UPSC -2023 का आज फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस बार आगरा के विशाल दुबे ने इस परीक्षा में बाजी मारी है। विशाल ने पूरे देश में 296 रैंक हासिल कर अपने देश और अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। हेड कांस्टेबल के बेटे विशाल दुबे फर्रुखाबाद के रहने वाले हैं। विशाल के पिता संजय दुबे हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं और कानपुर में तैनात है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के जरिए सिविल सर्विसेज एग्जाम को क्लियर किया है। विशाल दुबे ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मिलिट्री स्कूल बेंगलुरु से हासिल की। इसके बाद ग्रेजुएशन करने के लिए आगरा सेंट जॉन्स का रुख़ किया। वर्तमान में वह राजनीतिक विज्ञान से MA की पढ़ाई कर रहे हैं।उन्होंने यूपीएससी में ऑप्शनल सब्जेक्ट PSIR को चुना।

हॉस्टल में रहकर की थी पढ़ाई
बचपन से ही होनहार छात्र विशाल दुबे ने12वीं से लेकर BA में प्रथम स्थान हासिल किया है। विशाल ने 3 साल पहले यूपीएससी के पढ़ाई के लिए आगरा संकल्प आईएएस संस्थान का रुख किया। उन्होंने मन लगाकर 3 साल संकल्प होस्टल में रहकर पढ़ाई की है। उन्होंने पहले ही प्रयास में यूपीएससी एक्जाम क्लियर कर 296 रैंक हासिल की है। विशाल दुबे फिलहाल दिल्ली हैं लेकिन जैसे ही विशाल के घर वालों को यूपीएससी क्लियर करने की खबर मिली बधाई देने वालों के फ़ोन कॉल आना शुरू हो गए।

चिकन पॉक्स के चलते की 20 दिन रहे बेड रेस्ट
विशाल दुबे की मेहनत के आगे बीमारी ने भी घुटने टेक दिए मेंस एग्जाम से पहले उन्हें चिकन पॉक्स बीमारी ने जकड़ लिया। 20 दिनों तक डॉक्टर ने बेड रेस्ट के लिए कहा, लेकिन इस दरमियान मेहनत जारी रही। बीमारी के चलते मेंस एग्जाम पर अच्छे से फोकस नहीं हो पा रहा था। लेकिन हार ना मानने वाले विशाल ने बीमारी को कोसों पीछे छोड़, मेंस की तैयारी में जुट गए। साल 2023 में उन्होंने यूपीएससी मेंस लिखा और अब फाइनल रिजल्ट आया है। इसमें उन्होंने 296 रैंक हासिल की है। विशाल का कहना है कि सबसे पहले उन्होंने अपने पापा संजय दुबे को फोन पर एग्जाम क्लियर होने की खबर दी। खबर सुनते ही पिता भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने हेड कांस्टेबल का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!