गोलगप्पे खाने को लेकर विवाद, दो गुटों के बीच चली गोलियां

Edited By Anu Malhotra,Updated: 24 May, 2024 03:01 PM

uttar pradesh golgappa kanpur firing

गोलगप्पे खाने को लेकर  विवाद इस कदर बढ़ गया कि गोलियां चल गईं और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। मामला कानपुर का है। जहां  रनियां थाना क्षेत्र के राजेंद्र चौराहे पर बुधवार की शाम को एक ठेले के पास गोलगप्पे खाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया...

नेशनल डेस्क: गोलगप्पे खाने को लेकर  विवाद इस कदर बढ़ गया कि गोलियां चल गईं और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। मामला कानपुर का है। जहां  रनियां थाना क्षेत्र के राजेंद्र चौराहे पर बुधवार की शाम को एक ठेले के पास गोलगप्पे खाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया और विवाद इतना बढ़ा का  गोलियां चलने लगी।

 रिपोर्ट के मुताबिक विवाद होने के कुछ देर बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की दुकान पर हमला कर दिया जिसमें जमकर पथराव हुआ और लाठी-डंडे भी चले। इसी दौरान छत पर चढ़े मकान मालिक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग भी शुरू कर दी। इस विवाद में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए है। घटना में एक पक्ष की तहरीर पर 9 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो महिलाओं ने उन पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, फत्तेपुर रोशनाई गांव के रहने वाले सत्यम सिंह राजेंद्र चौराहे पर पानी की बोतल लेने के लिए कार से उतरा तो वहां पहले से मौजूद गंगा सिंह नाम का युवक ठेले के पास गोलगप्पे खा रहा था।

इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों युवकों में पहले कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया।   इस दौरान दुकान के आसपास जो भी मिला उसे पीटा गया।इसके बाद छत पर दुकान मालिक रवि गुप्ता ने अपनी  लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी।  फिलहाल इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
 

Related Story

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!