कुमार विश्वास पर भी चढ़ा होली का रंग, जमकर लगाए ठुमके(Video)

Edited By vasudha,Updated: 21 Mar, 2019 03:05 PM

video viral of kumar vishwas in holi celebration

आज देशभर में रंगों का त्योहार होली बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।  हर जगह लोग रंगों में सराबोर दिख रहे हैं। आम लोगों के अलावा नामी हस्तियां भी होली के रंग में डूबे नजर आ रहे हैं। इस मौके पर कवि कुमार विश्वास का भी एक वीडियो सोमने आया है,...

नेशनल डेस्क: आज देशभर में रंगों का त्योहार होली बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।  हर जगह लोग रंगों में सराबोर दिख रहे हैं। आम लोगों के अलावा नामी हस्तियां भी होली के रंग में डूबे नजर आ रहे हैं। इस मौके पर कवि कुमार विश्वास का भी एक वीडियो सोमने आया है, जिसमें वह जमकर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं।


कुमार विश्वास ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि मैं कैसा सीधा-सादा, मैं कैसा भोला-भाला, जाने कौन घड़ी में पड़ गया पढ़े-लिखों से पाला? इस वीडियो में वह लोगों के साथ मिलकर खूब दिल खोलकर होली मनाते दिखाई दे रहे हैं। विश्वास के इस अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं। 

वहीं इससे पहले विश्वास ने ट्वीट के जरिए राजनीतिक पार्टियों पर जमकर तंज कसा। उन्होंने लिखा कि मोटा भाई ने कर डाला है इतना मजबूर, बुआ-बबुआ पास हो गए, चाचा हो गए दूर...! जोगीरा सारारारारा। वहीं उन्होंने अगले ट्वीट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए लिखा कि कांग्रेस के दरवाज़े पर सर जी मांगें छांव, माथा ठोंगा, छाती पीटी, मिला न घण्टा भाव...!" जोगीरा सारारारारा।

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!