विजयपुर नगरपालिका ने टोल प्लाजा के खिलाफ खोला मोर्चा

Edited By Monika Jamwal,Updated: 23 Apr, 2020 06:52 PM

vijaypur mc against illegal toll collection sarore

विजयपुर नगर पालिका ने सरोर टोल प्लाज़ा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

साम्बा (संजीव): विजयपुर नगर पालिका ने सरोर टोल प्लाज़ा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लॉकडाउन के दौरान टोल प्लाज़ा शुरू होने पर साम्बा जिले के निजी वाहनों से टोल वसूली शुरू किए जाने पर रोष जताते हुए नपा के अध्यक्ष दीपक कुमार ने आज जिला प्रशासन से अपील की कि वह इसका संज्ञान लें और टोल उगाही बंद करवाएं अन्यथा लोगों को सडक़ों पर उतरना पड़ेगा। आज विजयपुर में प्रेस वार्ता करते हुए अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि टोल पर लोगों को लूटा जा रहा है और टोल कर्मियों द्वारा लोगों के साथ गुंडागर्दी की जा रही है, जिसके चलते जिला प्रशासन ठेकेदार केे खिलाफ एफआईआर दर्ज करे।

 

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का फायदा उठा कर टोल कर्मियों द्वारा जिले के वाहनों से भी टोल लिया जा रहा है और डिप्टी कमिश्रर तक के आदेश की अवहेलना की जा रही है व लोगों के साथ जोर-जबरदस्ती की जा रही है जिससे आम जनता में भारी रोष है इसलिए प्रशासन समय रहते कदम उठाए और आदेश जारी करे ताकि टोल के नाम पर लूट बंद हो अन्यथा लोग एक बार फिर से सडक़ों पर उतरेंगे जिसका जिम्मेदार जिला प्रशासन होगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!