PM मोदी को 'झालमुड़ी' खिलाना पड़ा भारी, दुकानदार विक्रम साव को मिली जान से मारने की धमकी

Edited By Updated: 22 May, 2026 02:13 PM

vikram saw who fed  jhalmuri  to pm modi received death threats

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान, जिस विक्रेता से पीएम मोदी ने झालमुरी खरीदी थी, वो दुकानदार एक बार फिर से चर्चा में आया है। इस बार चर्चा में आने का कारण उन्हें मिली धमकी है। बता दें कि इस दुकानदार का नाम विक्रम साव है और उसे अंतरराष्ट्रीय...

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान, जिस विक्रेता से पीएम मोदी ने झालमुरी खरीदी थी, वो दुकानदार एक बार फिर से चर्चा में आया है। इस बार चर्चा में आने का कारण उन्हें मिली धमकी है। बता दें कि इस दुकानदार का नाम विक्रम साव है और उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जान से मारने की धमकी मिली है। विक्रम मूल रुप से बिहार के गया के रहने वाले हैं। इस घटना के बाद से स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आ गई है और मामले की सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई है।

<

>

चुनावी रैली के दौरान सुर्खियों में आए थे विक्रम

यह पूरा मामला पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान का है। 19 अप्रैल को झारग्राम में आयोजित एक रैली के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विक्रम साव की दुकान पर रुककर बंगाल की प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड 'झालमुड़ी' का स्वाद लिया था। इस घटना के बाद विक्रम रातों-रात इंटरनेट और मीडिया जगत में छा गए थे।

अंतरराष्ट्रीय कॉल्स से मिली धमकी

पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजे आने और राज्य में सत्ता परिवर्तन (भाजपा की सरकार बनने) के बाद विक्रम साव को निशाना बनाया जा रहा है। विक्रम का आरोप है कि उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश के कोड वाले नंबरों से फोन करके जान से मार देने की धमकी दी गई है।  राज्य में राजनीतिक उलटफेर और जश्न के माहौल के बीच अचानक इस झालमुड़ी वेंडर को डराने-धमकाने का प्रयास किया जा रहा है। धमकियों की गंभीरता को देखते हुए पश्चिम बंगाल पुलिस ने विक्रम से संपर्क कर उन सभी नंबरों की डिटेल ले ली है, जिनसे कॉल्स आए थे। मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!