Shocking CCTV: बास्केटबॉल खेलते समय सिर पर गिरा भारी पोल, लहूलुहान हुआ मासूम लड़का

Edited By Updated: 21 Jul, 2026 03:11 PM

major accident in gurugram heavy pole falls on boy while playing basketball

गुरुग्राम के सेक्टर-84 स्थित Antriksh Heights सोसाइटी से ताजा मामला सामने आया है जहां बास्केटबॉल खेलते समय एक भारी पोल अचानक गिर गया और एक मासूम लड़का उसकी चपेट में आ गया। सिर पर भारी पोल गिरने से लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे आनन-फानन में...

Basketball Pole Accident : गुरुग्राम के सेक्टर-84 स्थित Antriksh Heights सोसाइटी से ताजा मामला सामने आया है जहां बास्केटबॉल खेलते समय एक भारी पोल अचानक गिर गया और एक मासूम लड़का उसकी चपेट में आ गया। सिर पर भारी पोल गिरने से लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना का खौफनाक वीडियो सामने आने के बाद सोसायटियों में लिए जाने वाले मेंटेनेंस चार्ज और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना

यह पूरी घटना सोसाइटी के खेल परिसर में हुई जहां रोज की तरह बच्चे खेल रहे थे। बास्केटबॉल कोर्ट में करीब 9 से 10 लड़के एक साथ खेल में व्यस्त थे। खेल के दौरान जैसे ही एक लड़के ने बास्केटबॉल की रिंग को पकड़ा, जर्जर पोल अचानक अपना संतुलन खो बैठा और नीचे की तरफ गिर पड़ा। जब तक बच्चे कुछ समझ पाते या वहां से भाग पाते, नीचे खड़ा सफेद टी-शर्ट पहने एक लड़का सीधे पोल की चपेट में आ गया। भारी-भरकम पोल सीधे उसके सिर पर जा गिरा और वह उसके नीचे पूरी तरह दब गया।

यह भी पढ़ें: पटरी से उतरे मालगाड़ी के 6 डिब्बे, Delhi-Ghaziabad रूट पर रेल यातायात ठप, 16 ट्रेनें रद्द, 24 के बदले रूट

हादसे के तुरंत बाद मैदान में मौजूद अन्य लड़के भागे और उन्होंने मिलकर भारी पोल को हटाया। लहूलुहान हालत में पीड़ित को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहीं इस हादसे के बाद अंतरिक्ष हाइट्स समेत गुरुग्राम की कई हाई-राइज सोसायटियों के निवासियों में भारी रोष पाया जा रहा है।

 

 

निवासियों का आरोप है कि हर महीने मेंटेनेंस के नाम पर उनसे मोटी रकम वसूली जाती है लेकिन बच्चों के खेलने की जगहों और सोसाइटी के इंफ्रास्ट्रक्चर की नियमित जांच या मरम्मत नहीं की जाती। जर्जर और पुरानी हो चुकी चीजों को बदला नहीं जाता जिससे अक्सर लोगों की जान जोखिम में पड़ जाती है।

यह भी पढ़ें: Cancer पर बड़ी जीत: बच्चों के सबसे जानलेवा ब्रेन ट्यूमर का इलाज खोजा, नई थेरेपी ने दोगुनी की मरीजों की सांसें

यह पहली बार नहीं है जब बास्केटबॉल का पोल गिरने से ऐसा खौफनाक हादसा हुआ हो। इससे पहले नवंबर 2025 में भी हरियाणा में दो दर्दनाक मौतें हो चुकी हैं। आपको बता दें कि रोहतक और झज्जर में प्रैक्टिस के दौरान बास्केटबॉल पोल गिरने से दो उभरते खिलाड़ियों हार्दिक राठी और अमन की मौत हो गई थी।

वहीं उस हादसे के बाद झज्जर और रोहतक के जिला खेल अधिकारियों (Sports Officers) को निलंबित कर दिया गया था और राज्य भर में सभी स्पोर्ट्स पोलों की जांच के आदेश दिए गए थे लेकिन गुरुग्राम की इस घटना ने साबित कर दिया है कि कागजी जांच के बाद जमीनी स्तर पर लापरवाही बदस्तूर जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!