Edited By Parveen Kumar,Updated: 03 Apr, 2024 06:42 PM
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में सबसे बड़ी चुनौती हिंसा की है। उन्होंने राज्य के भाजपा कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को निडर होकर मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा।
नेशनल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में सबसे बड़ी चुनौती हिंसा की है। उन्होंने राज्य के भाजपा कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को निडर होकर मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा।
पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के साथ ऑनलाइन संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी को राज्य में अपनी सीट बढ़ाने का भरोसा है। मोदी ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य की जनता की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।