Edited By Anu Malhotra,Updated: 29 Jan, 2022 10:28 AM
राजधानी दिल्ली में धूप खिलने के बावजूद ठंड का सितम जारी है। बीते चार दिनों में ही दिन के अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार-पांच दिनों के बीच सुबह के समय हल्की धुंध और दिन में आसमान साफ...
नेशनल डेस्क: राजधानी दिल्ली में धूप खिलने के बावजूद ठंड का सितम जारी है। बीते चार दिनों में ही दिन के अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार-पांच दिनों के बीच सुबह के समय हल्की धुंध और दिन में आसमान साफ रहेगा।
दिल्ली के लोग इस बार जनवरी महीने में भीषण ठंड का सामना कर रहे थे। खासतौर पर आसमान पर छाए निचली सतह के बादलों और कोहरे के चलते धूप सतह तक नहीं पहुंच पा रही थी। इससे दिन भर लोगों को बर्फीली हवाओं और गलन के चलते ठिठुरना पड़ रहा था। लेकिन, बीते दो दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। केंद्र में दिन का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 जनवरी, 2022 तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार-पांच दिनों के बीच सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिलेगी। जबकि, दिन के समय आसमान साफ रहेगा। वहीं राजधानी दिल्ली में अगले चार दिनों के बीच तेज गति वाली हवाएं चलेंगी। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हो सकती है। इसके चलते खासतौर पर दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से राहत मिलेगी।