ये कैसी शादी... दुल्हन ने दूल्हे के साथ किया ऐसा के हैरान हो गए सब, देखें वीडियो

Edited By Mahima,Updated: 13 Mar, 2024 12:50 PM

what kind of marriage is this

सोशल मीडिया पर आजकल शादी के काफी वीडियो वारयल होते रहते हैं। कुछ दिन पहले भी एक कपल का वीडियो वारयल हुआ था, जिन्होंने अपनी शादी की एक एक चीज को सोशल मिडिया पर पोस्ट किया।

नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर आजकल शादी के काफी वीडियो वारयल होते रहते हैं। कुछ दिन पहले भी एक कपल का वीडियो वारयल हुआ था, जिन्होंने अपनी शादी की एक एक चीज को सोशल मिडिया पर पोस्ट किया। लेकिन इसी बीच सोशल मिडिया पर एक और वीडियो वारयल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 2 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इस वीडियो के वायरल होने के पीछे का कारण ये है कि दूल्हे की जगह दुल्हन ने दूल्हे को सिंदूर लगाया है। 

अक्सर शादी की रस्म के दौरान होता ये है कि दूल्हा दुल्हन की मांग में सिंदूर भरता है और मंगलसूत्र पहनाता है। लेकिन इस शादी में लोगों को कुछ अलग ही देखने को मिला है। यहां पहले दूल्हा दुल्हन की मांग भरता है और उसके बाद दुल्हन भी उसे सिंदूर लगाती है। हालांकि दुल्हन के ऐसा करने से सोशल मीडिया यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई है। किसी को ऐसा करना ठीक लग रहा है, तो कोई इसका भारी विरोध कर रहा है।
 

ये वीडियो अब कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे है। आजकल लोग अब अपने पार्टनर के प्रति अपने प्यार को जताने के लिए हर रोज नई-नई चीजों को अपना रहे हैं। इस काम के लिए वह संस्कृति में परिवर्तन करने के लिए भी तैयार हैं। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा पहले अपनी दुल्हन की मांग में सिंदूर भरता है। इसके बाद वो दुल्हन को कहता है कि वो भी उसकी मांग भरे। इस पर लड़की हंसते हुए मना करने लगती है। इसके बाद दुल्हन भी उसके माथे पर सिंदूर लगा देती है। 

इनकी इस प्यारी कहानी को इंस्टाग्राम पर खुब शेयर किया जा रहा है। इस कपल की पहली मुलाकात जिम में हुई थी। शख्स का नाम कुश राठौड़ है, जबकि उसकी पत्नी का नाम कसक गुप्ता है। कुश का कहना है कि कसक उनकी सीनियर थीं। 2013 में उन्होंने उससे पहली बार बात करने की कोशिश की। डेटिंग के बाद दोनों ने शादी कर ली। हालांकि अब इनके वीडियो पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, 'भाई उसके लिए लहंगा भी पहन लेते। रीति रिवाजों में बदलाव मत करो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये मेरे द्वारा देखी सबसे अच्छी रील है। पूरे परिवार के सामने ऐसा करने के लिए हिम्मत चाहिए।' तीसरे यूजर ने कहा, 'फिर तो मंगलसूत्र भी पहन लेते।' वहीं चौथे यूजर का कहना है, 'ग्रीन फ्लैग अपनी जगह, रीति रिवाज अपनी जगह।'

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!