जिंदा आदमी नाम के आगे क्यों लिखता है स्वर्गवासी ? गजब है इसकी कहानी

Edited By Mahima,Updated: 03 Apr, 2024 05:05 PM

why does a living person write swargavasi before his name

क्या आपने कभी सुना है के कोई इनसान अपने नाम के आगे स्वर्गवासी लिखता हो। लेकिन आगरा में एक ऐसे ही शख्स है जिनका नाम स्वर्गवासी अखिलेश है।

नेशनल डेस्क: क्या आपने कभी सुना है के कोई इनसान अपने नाम के आगे स्वर्गवासी लिखता हो। लेकिन आगरा में एक ऐसे ही शख्स है जिनका नाम स्वर्गवासी अखिलेश है। इनका नाम सुनकर आप भी चौंक गए होंगे कि भला जीता जागता इंसान स्वर्गवासी कैसे हो सकता है ? हिंदू धर्म की बात करें तो जिस व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है उसके नाम के आगे स्वर्गवासी लगाया जाता है। लेकिन इस शख्स की कहानी थोड़ी अलग है। 

47 साल के स्वर्गवासी निखिलेश आगरा के टीडीआई मॉल रोड के पास रहते हैं। वे लोगों को सड़क सुरक्षा जुड़े हुए मुद्दों पर जागरूक करते हैं और साथ ही हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अब तक स्वर्गवासी निखिलेश दो साल के अंदर 15,000km तक साइकिल चला चुके हैं। वह रोजाना हर रोज 40 से 50 किलोमीटर साइकलिंग करते हैं और लोगों को फिट रहने के लिए प्रेरित करते हैं।

क्या है स्वर्गवासी लिखने की वजह?
जब स्वर्गवासी निखिलेश से उनके नाम के आगे स्वर्गवासी लिखने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि जब वह आध्यात्मिक से जुड़े तब उनकी जिंदगी में बदलाव आया। आध्यात्मिक से जुड़कर उन्हें महसूस हुआ कि स्वर्ग और नरक सब इंसान के कर्मों के आधार पर तय होता है। स्वर्ग और नरक यहीं इसी धरती पर है। सलिए उन्होंने अपने कामों को आधार बनाते हुए अपने नाम के आगे स्वर्गवासी टाइटल लगा लिया। जब भी कोई उनका पहली बार नाम सुनता है तो वह चौंक जाता है। और उनकी कहानी जानने की इच्छा प्रकट करता है। धीरे-धीरे अब स्वर्गवासी निखिलेश आगरा में काफी फेमस हो रहे हैं।

हेल्थ और ट्रैफिक जागरूकता  
वे अकसर लोगों को स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हैं। बता दें कि एक छोटी सी घटना ने उनके दिल- दिमाग को हिला दिया। एक बार स्वर्गवासी निखिलेश कहीं जा रहे थे। उनके सामने एक रोड एक्सीडेंट हुआ, जिसमें एक व्यक्ति का सिर बुरी तरह से फट गया। अगर वह हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच जाती। इस घटना ने निखिलेश के दिल- दिमाग पर गहरा असर छोड़ दिया। उसी दिन से निखिलेश ने तय किया कि वह लोगों को हेलमेट पहनने के लिये जागरूक करेंगे। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया का भी सहारा लिया। इंस्टाग्राम, युट्यूब, फेसबुक पर चैनल बनाए हैं। उन पर अपनी वीडियो अपलोड करते हैं। इसके साथ ही उनके बच्चे भी इसमें उनकी पूरी मदद करते हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!