NRC विवाद: क्या सीएम बिप्लब देब भी हैं बांग्लादेशी? विकिपीडिया ने उठाए सवाल

Edited By vasudha,Updated: 06 Aug, 2018 02:24 PM

wikipedia told biplab deb is bangladeshi

असम में नेशनल रजिस्टर फॉर सिटीजंस (एनआरसी) ड्राफ्ट को लेकर देश भर में राजनीतिक उठापटक जारी है। इस मुद्दे को लेकर जहां तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भाजपा के बीच टकराव दिखाई दे रहा है तो वहीं त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के जन्मस्थान को...

नेशनल डेस्क: असम में नेशनल रजिस्टर फॉर सिटीजंस (एनआरसी) ड्राफ्ट को लेकर देश भर में राजनीतिक उठापटक जारी है। इस मुद्दे को लेकर जहां तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भाजपा के बीच टकराव दिखाई दे रहा है तो वहीं त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के जन्मस्थान को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल सोशल मीडिया पर विकिपीडिया का हवाला देकर एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि बिप्लब देब बांग्लादेश में पैदा हुए थे और उनका परिवार 1971 के बाद भारत आया था, वो शरणार्थी है। 
PunjabKesari
विकिपीडिया पेज पर पिछले कुछ दिनों से उनके जन्म स्थान को लेकर बदलाव किया जा रहा है। इसमें लगातार उन्हें बांग्लादेश का बताया जा रहा है और साथ ही इसमें कहा गया है कि त्रिपुरा में एनआरसी लागू होने के बाद सबसे पहले यहां के सीएम को देश से बाहर किया जाएगा। हालांकि बिप्लब देब ने इन सभी दावों को खारिज करते हुए कहा कि वो बांग्लादेश में नहीं बल्कि भारत में पैदा हुए थे। विकिपीडिया पर उनके बारे में गलत जानकारी फैलाई जा रही है। 

PunjabKesari
त्रिपुरा के सीएम के विकिपीडिया पेज पर अब तक 39 एडिट हो चुके हैं और उनके बारे में गलत जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। इसमें सबसे पहला बदलाव वीरवार सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर किया गया, जिसमें बिप्लब के जन्मस्थान को बदलकर चांदपुर के कछुआ उपजिला के राजधर नगर किया गया। इसके बाद 1 बजकर 11 मिनट बजे उनका जन्मस्थान राजधर नगर गांव से बदलकर त्रिपुरा का गोमती जिला कर दिया गया। दोपहर 2 बजकर 37 मिनट पर फिर से बदलाव करते उन्हें बांग्लादेशी बताया गया और जन्मस्थान चांदपुर कर दिया गया। इस लगातार बदलाव के बाद शाम 6 बजकर 37 मिनट पर प्रारंभिक जीवन वाले सेगमेंट में उन्हें बांग्लादेशी लिखा गया। इसके बाद शनिवार रात पेज पर आखिरकार उनका जन्मस्थान त्रिपुरा लिखा गया। 
PunjabKesari
बिप्लब देब के मीडिया एडवाइजर संजोय मिश्रा ने बताया कि सीएम के विकिपीडिया पेज से छेड़छाड़ हो रही है। उन्हें बांग्लादेशी बताया जा रहा है लेकिन सच तो यह है कि बिप्लब देब का जन्म भारत में ही हुआ है। मिश्रा ने बताया कि उनके पिता हरधन ने 27 जून 1967 को नागरिकता अधिनियम 1955 के तहत खुद को त्रिपुरा के उदयपुर निवासी के रूप रजिस्टर किया था। 25 नवंबर 1971 को उदयपुर (अब गोमती जिला) में बिप्लब का जन्म हुआ था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!