महिला ने दांतों से काटा पड़ोसी का कान... फिर चबाकर निगल गई, पुलिस ने दर्ज की FIR

Edited By rajesh kumar,Updated: 10 Mar, 2024 11:09 AM

woman bites neighbor s ear with her teeth then chews it and swallows it

उत्तर प्रदेश से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां न्यू आगरा क्षेत्र में रहने वाले दो किराएदारों के बीछ झगड़ा हो गया। इस दौरान महिला ने अपने दांतों से युवक का कान काट लिया। यहीं नहीं महिला कान के कटे हुए हिस्से को भी निगल गई।

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां न्यू आगरा क्षेत्र में रहने वाले दो किराएदारों के बीछ झगड़ा हो गया। इस दौरान महिला ने अपने दांतों से युवक का कान काट लिया। यहीं नहीं महिला कान के कटे हुए हिस्से को भी निगल गई। इस मामले को लेकर न्यू आगरा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस इस घटना को लेकर छानबीन में जुटी हुई है।

ताला नहीं लगाने पर किया झगड़ा
मिली जानकारी के अनुसार, रामवीर बघेल जोकि ई-रिक्शाा चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह रविंद्र यादव के मकान में परिवार के साथ किराए पर रहता है। इस मकान में अन्य परिवार के लोग भी किराए पर रहते हैं। उनमें एक किराएदार राखी रहती है जोकि हर रोज छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करती है। चार मार्च को किराएदार के बेटे का पेपर था। इसी वजह से रामवीर सुबह 6 बजे रिक्शा लेकर चला गया था। दिन होने की वजह से मेन गेट पर ताला नहीं लगाया था। इसी बात को लेकर राखी गाली गालौज करने लगी।

कान का कटा हिस्सा निगल गई महिला 
रामवीर ने उसे समझाने का प्रयास किया और राखी से गाली गलौज रोकने को कहा तो वह भड़क गई। राखी का पति भी वहां आ गया और उसने रामवीर को पकड़ लिया। बीच-बचाव करने मकान में रह रहे अन्य किराएदार भी आ गए। इस दौरान मौका पाकर राखी ने रामवीर के कान को अपने दांतों से काट दिया। लोगों ने कान के हिस्से को देने के लिए कहा, जिससे उसकी सर्जरी कराई जा सके। लेकिन इस बीच राखी ने कान का कटा हुआ हिस्सा चबा लिया और उसे निगल गई। इस पूरे मामले में थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!