रात के अंधेरे में रिंग रोड पर मर्दों को बनाती थी निशाना

Edited By Anil dev,Updated: 07 Aug, 2018 11:48 AM

woman gang police help

अगर रात के अंधेरे में कोई महिला मदद के बहाने बीच सड़क पर आपको बुलाती है, तो मदद करने से पहले सावधान रहें। वरना आप भी उस महिला गैंग का शिकार हो सकते हैं। अमर कॉलोनी की ईवीआर (आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन)ने ऐसे ही एक महिला गैंग के दो लुटेरनियों को...

नई दिल्ली(ब्यूरो): अगर रात के अंधेरे में कोई महिला मदद के बहाने बीच सड़क पर आपको बुलाती है, तो मदद करने से पहले सावधान रहें। वरना आप भी उस महिला गैंग का शिकार हो सकते हैं। अमर कॉलोनी की ईवीआर (आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन)ने ऐसे ही एक महिला गैंग के दो लुटेरनियों को पकड़ा है,जो रात के अंधेरे में मदद के बहाने बुलाती। फिर जब कोई शख्स मदद करने के लिए आता तो अपने अन्य महिला सहयोगी की मदद से लूटपाट की वारदात को अंजाम देती थी। विरोध करने पर आरोपी महिलाएं पीड़ित को पुलिस में शिकायत करने की धमकी देने लगती। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान स्वीटी उर्फ पूजा और मुस्कान के रूप में हुई है। 

महिलाओं से बरामद हुआम लूट का सामान
डीसीपी चिन्मय बिस्वाल के मुताबिक चार अगस्त की रात करीब साढ़े बजे अमर कॉलोनी के ईआरवी स्टाफ मूलचंद मेट्रो स्टेशन के पास ईआरवी वाहन में गश्त कर रहे थे। तभी उन्होंने चोर-चोर की आवाज सुनी। उन्होंने देखा कि उसके पीछे दो महिलाएं दौड़ रही थी। महिला कांस्टेबल कविता की मदद से पुलिसवालों ने दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। भाग रहे युवक ने बताया कि दोनों महिलाओं ने उसे पकड़ थप्पड़ मारा। फिर उसका पर्स लूट लिया। उनके पास से लूट का सामान भी बरामद हो गया। फिर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!