Edited By Monika Jamwal,Updated: 01 Jun, 2020 06:07 PM
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक महिला अपने घर के निकट भालू के हमले में घायल हो गई। यह इलाका जंगली क्षेत्र है।
जम्मू : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक महिला अपने घर के निकट भालू के हमले में घायल हो गई। यह इलाका जंगली क्षेत्र है। अधिकारियों ने बताया कि छतरू के वोइड द्रुबेल क्षेत्र की रहने वाली हाजरा बेगम पर रविवार शाम में भालू ने हमला कर दिया। उन्हें स्थानीय लोगों ने बचाया और बाद में अस्पताल में भर्ती किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि उन्हें काफी गंभीर जख्म लगे हैं।