युवाओं ने खरीदी सबसे ज्यादा लग्जरी कारें, 36% बढ़ी बिक्री

Edited By Parminder Kaur,Updated: 20 Feb, 2024 12:12 PM

youth bought the most luxury cars

देश में अच्छी सैलरी वाले युवा प्रोफेशनल्स कीमती व लग्जरी प्रॉडक्ट पर पैसा खर्च करते हैं। युवा प्रोफेशनल्स की इस सोच के चलते ही भारत का लग्जरी कार (50 लाख रु. और इससे अधिक कीमत वाले) बाजार गुलजार है। पिछले साल (2023) में लग्जरी कारों की बिक्री 36.85%...

ऑटो डेस्क. देश में अच्छी सैलरी वाले युवा प्रोफेशनल्स कीमती व लग्जरी प्रॉडक्ट पर पैसा खर्च करते हैं। युवा प्रोफेशनल्स की इस सोच के चलते ही भारत का लग्जरी कार (50 लाख रु. और इससे अधिक कीमत वाले) बाजार गुलजार है। पिछले साल (2023) में लग्जरी कारों की बिक्री 36.85% बढ़कर कुल 38,680 यूनिट हो गई।

PunjabKesari
फर्म जाटो डायनेमिक्स के आंकड़ों के अनुसार, महंगाई, ज्यादा ब्याज और वाहन की कीमतें बढ़ने के बावजूद प्रीमियम कार की बिक्री में बढ़ोतरी हुई। इसके विपरीत, कुल घरेलू यात्री वाहन की बिक्री 2023 में केवल 4.4% बढ़ी और कुल बिक्री 4.1 लाख यूनिट रही। खरीदारों का एक बड़ा हिस्सा 31-45 आयु वर्ग का है।

 

बीएमडब्ल्यू-मर्सिडीज बेंज का दबदबा

PunjabKesari
50 लाख रु. से अधिक की कीमत वाले कार बाजार में जर्मन लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज बेंज और बीएमडब्ल्यू का दबदबा रहा। मर्सिडीज बेंज इंडिया 13,657 यूनिट के साथ पहले और बीएमडब्ल्यू 7,109 यूनिट के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके बाद ऑडी 3,094 यूनिट है।

सबसे ज्यादा बिक्री एसयूवी सेगमेंट की

PunjabKesari

50 लाख रु. और इससे अधिक के स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) सेगमेंट की अधिकतम हिस्सेदारी 22,678 यूनिट (58.62%) थी। इसके बाद सेडान की 14,494 यूनिट (38.63%) और एमपीवी की 565 यूनिट (1.46%) थी। अन्य में कुल 493 यूनिट (1,27%) की बिक्री देखी गई।

30 लाख से महंगी कारों की बिक्री सबसे ज्यादा बढ़ी
कीमत             2022-23           2023-24
20 लाख तक    14,06,286         17,07, 810
20-30 लाख      22,198             33,707
30 लाख से ज्यादा  13,485           41,424

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!