Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 May, 2017 11:50 AM
दिल्ली के लोगों को आज सुबह से ही तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। यहां आज न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री ...
नई दिल्ली : दिल्ली के लोगों को आज सुबह से ही तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। यहां आज न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि यहां आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। राजधानी में हालांकि छिटपुट बादल छाये रहेंगे और बारिश और धूल भरी आंधी आने के भी आसार हैं। यहां कल अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस था।