प्रवासी मजदूरों के लिए दिल्ली बॉर्डर पर बस लगाना चाहती है कांग्रेस, CM केजरीवाल को लिखा पत्र

Edited By Murari Sharan,Updated: 19 May, 2020 07:21 PM

congress want to deploy buses at delhi border for migrant workers

वासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए अब दिल्ली प्रदेश कांग्रेस आगे आई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी  ने इसके लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को...

नई दिल्ली/ डेस्क। प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए अब दिल्ली प्रदेश कांग्रेस आगे आई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी  ने इसके लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है।
 

दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख अनिल चौधरी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर कहा कि कांग्रेस प्रवासी श्रमिकों को उनके संबंधित राज्यों में आवागमन की सुविधा के लिए राजधानी की सीमाओं पर 300 बसें तैनात करना चाहती है। उन्होंने यह भी लिखा कि इन बसों का खर्च दिल्ली कांग्रेस द्वारा वहन किया जाएगा।


केजरीवाल को लिखे पत्र में अनिल चौधरी ने कहा है कि मई माह में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कंट्रोल रूम में जिन मजदूरों ने अपने आपको पंजीकृत कराया था उसकी सूची पत्र सहित मैंने आपोक और आपके नोडल अधिकारी को भेजी है। इन पंजीकृत मजदूरों की संख्या 89835 है।


पत्र में आगे लिखा है कि लेकिन आपकी ओर से मुझे इस संबंध में कोई जवाब नहीं मिला। इसलिए बेरसाहारा प्रवासी मदजूरों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए दिल्ली कांग्रेस कमेटी 300 बसें दिल्ली के बॉर्डर पर लगाना चाहती है। जिससे की बेसहारा मजदूरों को उनके घर पहुंचाया जा सके। इसका खर्च दिल्ली कांग्रेस वहन करेगी। 


बसों का स्त्रोत बताते हुए अनिल चौधरी पत्र में लिखा है कि हमने ये बसें लॉकडाउन के कारण बंस स्कूलों और अन्य स्त्रोतोंं से ली हैं। पत्र में लिखा है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के आदेश पर दिल्ली कांग्रेस मजदूरों की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!