AAP सरकार की रैली में 890 सरकारी बसें? सफर करने वाले लोग हो रहे परेशान

Edited By Updated: 16 Feb, 2026 07:26 PM

890 government buses for aap rally

मोगा में आज आम आदमी पार्टी की नशे के खिलाफ रैली विवादों में घिर गई है।

मोगा: मोगा में आज आम आदमी पार्टी सरकार की नशे के खिलाफ रैली विवादों में घिर गई है। इस रैली के लिए कथित तौर पर सरकारी बसों का इस्तेमाल किए जाने के कारण अन्य बस अड्डे लगभग खाली पड़े हैं और आम लोगों को यात्रा करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नौकरी-पेशा और अन्य कामों के लिए जाने वाले लोगों को बस अड्डों पर सरकारी बसें नहीं मिलने से काफी दिक्कत हो रही है।

सूत्रों के मुताबिक, इस रैली के लिए आम आदमी पार्टी सरकार की तरफ से करीब 890 सरकारी बसों का उपयोग किया जा रहा है, जिनकी एक सूची भी सामने आई है। हालांकि, "पंजाब केसरी" इस सूची की पुष्टि नहीं करता, क्योंकि यह सूची आधिकारिक रूप से जारी नहीं की गई है, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!