Daily horoscope : शिव कृपा से आज बदलेगा इन राशियों का भाग्य, मिलेगा शुभ समाचार
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 16 Feb, 2026 08:04 AM

मेष : किसी अफसर या बड़े व्यक्ति के सपोर्टिव तथा हैल्पिंग रुख के कारण आपकी कोई समस्या
मेष : किसी अफसर या बड़े व्यक्ति के सपोर्टिव तथा हैल्पिंग रुख के कारण आपकी कोई समस्या सुलझने के करीब पहुंच सकती है।
वृष: आम सितारा सुदृढ़, जो आपको हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, धार्मिक समागम में रुचि रहेगी, मान-सम्मान बना रहेगा।
मिथुन: पेट के मामले में अटैंटिव रहना ठीक रहेगा, खान-पान में उन वस्तुओं को त्याग दें, जो तबीयत को सूट न करती हों।
कर्क: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, मन सैर-सफर के लिए राजी रहेगा, वैसे गिरने-फिसलने का डर रहेगा।
सिंह : अशांत, परेशान तथा डरे-डरे मन के कारण आप किसी भी कोशिश या काम को आगे बढ़ाने में दिक्कत महसूस करेंगे।
कन्या : संतान के सहयोगी रुख पर भरोसा कर सकते हैं, मन तथा सोच पर पाॅजिटिविटी प्रभावी रहेगी, शत्रु कमजोर रहेंगे।
तुला: कोर्ट-कचहरी के साथ जुड़े किसी काम को हाथ में लेने के लिए समय अच्छा, बड़े लोग मेहरबान रहेंगे।
वृश्चिक: आम तौर पर मजबूत सितारा आपको हिम्मती, उत्साही तथा कामकाजी तौर पर व्यस्त तथा इफैक्टिव रखेगा।
धनु : सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने, अर्थ दशा कंफर्टेबल रखने वाला, कारोबारी टूरिंग भी फ्रूटफुल रहेगी।
मकर: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, मगर मौसम के एक्सपोइयर से अपना बचाव रखें।
कुंभ: सितारा खर्चों को बढ़ाने, अर्थ दशा टाइट रखने तथा आपकी किसी पेमैंट को फंसाने वाला।
मीन : लोहा, लोहा-मशीनरी, लोहा के कलपुर्जों, लोहा से बने सामान का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।