'24 फरवरी तक चलेगा कांग्रेस का सदस्यता अभियान'

Edited By ,Updated: 02 Jan, 2015 03:53 PM

article

प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार बढ़ाने के लिए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा के दिशा-निर्देशानुसार पूरे राज्य में 24 फरवरी तक सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

अबोहर (भारद्वाज): प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार बढ़ाने के लिए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा के दिशा-निर्देशानुसार पूरे राज्य में 24 फरवरी तक सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। 
 
इस कड़ी में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य वरियाम खेड़ा निवासी एडवोकेट प्रवीण भादू ने बल्लुआना विधानसभा क्षेत्र के गांव डंगरखेड़ा में जाकर 170 सदस्यों की भर्ती की जिसमें भीम सैन, कर्ण कुमार, सुरेन्द्र कुमार व अन्य को कांग्रेस का सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर ब्लाक बहाववाला के कांग्रेस कमेटी के प्रधान खजान चंद भी उपस्थित थे। 
 
वीण भादू ने बताया कि यह अभियान लगभग 15 दिन पूर्व शुरू किया गया था। इसके तहत अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनाकर उन्हें कांग्रेस की नीतियां जन-जन पहुंचाने का आह्वान किया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!