धरने देकर पाक जैसा खतरनाक खेल खेला अकाली दल ने: जाखड़

Edited By ,Updated: 05 Jan, 2015 09:04 PM

article

शिरोमणि अकाली दल द्वारा आज सीमा पर दिए गए धरने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पंजाब कांग्रेस विधायक दल के ...

जालंधर(धवन): शिरोमणि अकाली दल द्वारा आज सीमा पर दिए गए धरने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पंजाब कांग्रेस विधायक दल के नेता सुनील जाखड़ ने कहा है कि पाकिस्तान जैसा खतरनाक खेल अकालियों द्वारा पंजाब में खेला गया है।
 
जाखड़ ने कहा कि पाकिस्तान व उसकी एजैंसी आई.एस.आई. द्वारा भारतीय जवानों का मनोबल गिराने की कोशिशें लगातार की जा रही हैं। ऐसी ही कोशिश शिरोमणि अकाली दल ने भारतीय फोर्स के खिलाफ धरना देकर की है।
 
उन्होने सरकार पर बरसते हुए कहा कि उसे पंजाब में बढ़े हुए नशों के लिए अपनी कमियों को स्वीकार करना चाहिए परंतु उलटा वह भारतीय जवानों का मनोबल गिराने के लिए सीमा पर पहुंच गए।
 
जाखड़ ने कहा कि जिस कार्य में पाकिस्तान सफल नहीं हुआ उसे अकाली नेतृत्व सफल बनाने में लगा हुआ है परंतु कांग्रेस द्वारा भारतीय सुरक्षा बलों व उसके जवानों का मनोबल लगातार बढ़ाया जाएगा।
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा को अब सरकार से बाहर आ जाना चाहिए क्योंकि उसकी शह पर भी अकाली छलांगें लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा चाहे नशो को लेकर अकालियों पर दोष लगा रही है परंतु सवाल यह पैदा होता है कि भाजपा सरकार में अभी तक बनी क्यों हुई है।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा व अकाली दल दोनों की नीतियों में कोई अंतर नहीं है। पंजाब में हो रही लूट-खसूट के लिए भाजपा मंत्री भी बराबर के जिम्मेदार हैं। उन्होंने बताया कि खनन माफिया के बढऩे के लिए भाजपा जिम्मेदार है जिसके पास उद्योग विभाग हैं। भाजपा मंत्री अपनी जिम्मेदारी से दौड़ नहीं सकते हैं। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!