लव जेहाद मामलाः नाबालिगा को बहला-फुसला कर ले गया

Edited By Updated: 18 Feb, 2015 03:00 AM

article

अशोक विहार के पास पड़ोस में रहती एक नाबालिगा को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने नाबालिगा के परिजनों के बयानों पर युवक व उसके अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज ...

जालंधर (सुधीर): अशोक विहार के पास पड़ोस में रहती एक नाबालिगा को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने नाबालिगा के परिजनों के बयानों पर युवक व उसके अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर युवक की मां व उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि यह मामला लव जेहाद से जुड़ा है। नाबालिगा हिंदू परिवार से है जबकि युवक मुस्लिम है। 
 
कुछ दिन पहले नाबालिगा की मां ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि क्षेत्र का एक युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच में युवक की मां व उसके भाई की भूमिका भी सामने आई थी जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!