Chandigarh में कार चालक का कहर, ई-रिक्शा और साइकिल को मारी टक्कर, 2 महिलाओं की मौ+त

Edited By Updated: 16 Feb, 2026 08:40 AM

drunk driver s negligence leads to road accident in chandigarh

सैक्टर-5/8 के मोड़ के पास रविवार शाम 4.45 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ,

चंडीगढ़: सैक्टर-5/8 के मोड़ के पास रविवार शाम 4.45 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें नशे में धुत कार चालक ने ई-रिक्शा और साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई और 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस अनुसार, 28 वर्षीय मारुति एस. एक्स-4 कार चला रहा था और जयंती माजरी से किशनगढ़ अपने घर लौट रहा था। वह भांग के नशे में था और अकेला वाहन चला रहा था। तेज रफ्तार क कारण सैक्टर-5 मोड़ के पास कार ने पहले ई-रिक्शा को टक्कर मारी और फिर साइकिल सवार को भी चपेट में लिया। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

घटना स्थल पर घायल सभी 6 लोगों को सैक्टर-16 अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत वाली महिला को पी.जी.आई. रैफर किया गया। इलाज के दौरान दोनों महिलाओं की मौत हो गई। अन्य घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और कार चालक अभी सैक्टर-16 अस्पताल में भर्ती है, इसलिए गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा उपायों को और सख्त करने की बात कही है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!