जर्मनी में ईरान सरकार के खिलाफ ऐतिहासिक प्रदर्शन ! लाखों लोग उतरे सड़कों पर, बोले-सत्ता से हटाओ खामनेई (Video)

Edited By Updated: 15 Feb, 2026 05:33 PM

hundreds of thousands protest against iranian government in munich

जर्मनी के म्यूनिख शहर में ईरान सरकार के खिलाफ ऐतिहासिक प्रदर्शन हुआ। करीब ढाई लाख लोगों ने सड़कों पर उतरकर सत्ता परिवर्तन की मांग की। निर्वासित युवराज रेजा पहलवी के आह्वान पर हुए इस प्रदर्शन ने ईरान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ाने का संदेश दिया।

International Desk:  जर्मनी में वैश्विक नेताओं की एक अहम बैठक के बीच शनिवार को ईरान सरकार के खिलाफ अब तक के सबसे बड़े प्रदर्शनों में से एक देखने को मिला। पुलिस के अनुसार, म्यूनिख में करीब 2,50,000 लोग सड़कों पर उतरे और ईरान में सत्ता परिवर्तन की मांग की। यह विशाल प्रदर्शन उस समय हुआ, जब निर्वासन में रह रहे ईरान के युवराज रेजा पहलवी ने तेहरान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ाने की अपील की। यह रैली पहलवी द्वारा घोषित ‘ग्लोबल डे ऑफ एक्शन’ का हिस्सा थी, जिसका उद्देश्य ईरान में चल रहे राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों के समर्थन में वैश्विक एकजुटता दिखाना था।

 

According to German police, 250,000 Iranians filled the streets of Munich after Prince Reza Pahlavi called for action. They came to send a message to the world:

“We are not here to beg.
We are here to testify and to promise.
We will not stop until Iran is free.”

No one offered… pic.twitter.com/Q62jjFq7Wx

— ثنا ابراهیمی | Sana Ebrahimi (@__Injaneb96) February 14, 2026

ढोल बजाते, नारे लगाते और सत्ता परिवर्तन की मांग करते हुए प्रदर्शनकारी म्यूनिख की सड़कों पर उमड़ पड़े। पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि प्रदर्शनकारियों की संख्या आयोजकों के अनुमान से कहीं अधिक रही। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हरे, सफेद और लाल रंग के झंडे लहराए, जिन पर शेर और सूर्य का प्रतीक बना था। यह वही झंडा है, जिसका इस्तेमाल ईरान में 1979 की इस्लामी क्रांति से पहले किया जाता था, जिसने पहलवी राजवंश को सत्ता से बेदखल कर दिया था।

 

As exiled Crown Prince Reza Pahlavi addressed the Munich Security Conference, tens of thousands of Iranian opposition supporters rallied in Munich, calling for regime change and restoration of the monarchy.

German police estimate over 200,000 members of the Iranian diaspora… pic.twitter.com/Mda5Rc45nM

— Open Source Intel (@Osint613) February 14, 2026

रैली में कई लोगों के हाथों में रेजा पहलवी की तस्वीरों वाले पोस्टर भी नजर आए, जिनमें कुछ पोस्टरों पर उन्हें ‘राजा’ के रूप में संबोधित किया गया था। उल्लेखनीय है कि ईरान के अपदस्थ शाह के पुत्र रेजा पहलवी पिछले करीब 50 वर्षों से निर्वासन में रह रहे हैं, लेकिन अब वे ईरान के राजनीतिक भविष्य में सक्रिय भूमिका निभाने की कोशिश कर रहे हैं। पहलवी ने म्यूनिख के अलावा लॉस एंजिलिस और टोरंटो में भी इसी तरह के प्रदर्शनों का आह्वान किया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि ईरान के खिलाफ वैश्विक स्तर पर दबाव बढ़ाने की कोशिशें तेज हो रही हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!