Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Feb, 2026 09:29 PM

पंजाबी गायक गीता जैलदार पर फगवाड़ा के एक दुकानदार ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि वह अपने 10-12 साथियों के साथ उसकी दुकान में घुस आए और उसके साथ मारपीट की। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। दुकानदार ने इस संबंध में फगवाड़ा पुलिस को लिखित शिकायत दे...
फगवाड़ा (मुनीश) : पंजाबी गायक गीता जैलदार पर फगवाड़ा के एक दुकानदार ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि वह अपने 10-12 साथियों के साथ उसकी दुकान में घुस आए और उसके साथ मारपीट की। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। दुकानदार ने इस संबंध में फगवाड़ा पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है।
जानकारी देते हुए ‘लाडी दी हट्टी’ दुकान के मालिक निशांत बत्तरा ने बताया कि पंजाबी गायक गीता जैलदार को कुछ कपड़े उन्होंने बेचे थे। जिसे वे वापस कर गए और इसी बात को लेकर सुबह फोन पर पहले गाली-गलौज की गई और धमकी दी गई। इसके बाद देर शाम गीता जैलदार अपने 10-12 साथियों के साथ दुकान में पहुंचे और आते ही अभद्र व्यवहार करने लगे। आरोप है कि उनके साथ आए लोगों ने हाथापाई करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
निशांत बत्तरा ने बताया कि पूरा विवाद कुर्ता-पायजामा के कपड़े को लेकर हुआ। उनका कहना है कि यदि कपड़ा खराब भी हुआ था तो वे उसका नुकसान भरने को तैयार थे, लेकिन दुकान में घुसकर इस तरह बदसलूकी और मारपीट करना कहां तक जायज है।
इस मामले में फगवाड़ा पुलिस को लिखित शिकायत दे दी गई है। संबंधित पुलिस अधिकारी ने बताया कि निशांत बत्तरा की शिकायत मिल गई है और दोनों पक्षों को रविवार सुबह 10 बजे का समय दिया गया है। उधर, गीता जैलदार से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। जानकारी मिली है कि वह नवांशहर में किसी विवाह समारोह में कार्यक्रम के सिलसिले में गए हुए हैं।


