लाल किले और प्रमुख मंदिरों में बम धमाके का अलर्ट, लश्कर-ए-तैयबा की IED साजिश का शक

Edited By Updated: 21 Feb, 2026 10:39 AM

security alert raised at red fort and major temples lashkar e taiba s ied plot

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। लाल किले के सामने बम धमाके की योजना आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा रच रहा है। साथ ही राजधानी के चांदनी चौक इलाके में स्थित एक प्रमुख मंदिर को भी आतंकियों के निशाने पर रखा गया है।

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लाल किले के सामने बम धमाके की योजना आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा रच रहा है। साथ ही राजधानी के चांदनी चौक इलाके में स्थित एक प्रमुख मंदिर को भी आतंकियों के निशाने पर रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस साजिश के पीछे 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में मस्जिद में हुए ब्लास्ट का बदला लेना है।

सूत्रों के अनुसार, लश्कर-ए-तैयबा इस वारदात के लिए IED यानी इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस का इस्तेमाल कर सकता है। पिछले साल नवंबर में लाल किले के पास ही एक बड़ा बम धमाका हो चुका है, जिसमें एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से भरी कार को ब्लास्ट कर दिया था और कई लोगों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और भी सख्त कर दी गई थी।

अब सुरक्षा एजेंसियों ने लाल किले, चांदनी चौक और आसपास के इलाके में पैट्रोलिंग बढ़ा दी है। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल मिलकर इलाके में निगरानी कर रहे हैं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अपने आसपास की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करें।

विशेषज्ञों का कहना है कि राजधानी में ऐसे हाई-प्रोफाइल स्थल हमेशा आतंकियों के निशाने पर रहते हैं, इसलिए सुरक्षा मानकों को लगातार कड़ा रखना आवश्यक है। लाल किले और प्रमुख मंदिरों के आस-पास अतिरिक्त बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी और बम निरोधक दस्तों की तैनाती की गई है। इस अलर्ट के मद्देनजर राजधानी में आने वाले दिनों में हाई-सिक्योरिटी इंतजाम और पैट्रोलिंग बढ़ाई जा सकती है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ वाले इलाकों में न जाएं और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!