Edited By Niyati Bhandari,Updated: 11 Jul, 2019 11:26 AM
बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन कर कन्नौजिया बिरादरी के 60 श्रद्धालुओं का जत्था वापस जालंधर लौट आया है। यह जानकारी जत्थे के साथ गए अखिल भारतीय कन्नौजिया महासभा पंजाब के
ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
जालंधर (महेश) : बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन कर कन्नौजिया बिरादरी के 60 श्रद्धालुओं का जत्था वापस जालंधर लौट आया है। यह जानकारी जत्थे के साथ गए अखिल भारतीय कन्नौजिया महासभा पंजाब के चेयरमैन व वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश कमल कन्नौजिया (गढ़ा) ने दी है।
उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी 6 दिन पहले उक्त जत्था रमेश कन्नौजिया (प्रधान लम्मा पिंड) के नेेतृत्व में अमरनाथ यात्रा के लिए बस में रवाना हुआ था। इस यात्रा दौरान सभी श्रद्धालुओं के खान-पान का पूरा प्रबंध किया गया था।
उन्होंने कहा कि लाखों की संख्या में पहुंचे हुए श्रद्धालुओं की आस्था को देखकर व बाबा बर्फानी की गुफा में जाकर मन को बहुत सुकून तथा खुशी मिली। जत्थे में राकेश कैंट, पप्पू धीना, आर.के. कन्नौजिया तथा विशु कन्नौजिया भी मुख्य तौर पर शामिल थे।