विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के पिता की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया भर्ती

Edited By Updated: 02 Feb, 2026 12:39 AM

the father of gangster goldy brar who is based abroad

विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के पिता शमशेर सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। शमशेर सिंह को मुक्तसर पुलिस ने एक मामले के संबंध में गिरफ्तार किया हुआ था। पेट से जुड़ी गंभीर समस्या के चलते उन्हें बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया...

बठिंडा | विजय वर्मा

विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के पिता शमशेर सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। शमशेर सिंह को मुक्तसर पुलिस ने एक मामले के संबंध में गिरफ्तार किया हुआ था। पेट से जुड़ी गंभीर समस्या के चलते उन्हें बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे मुक्तसर पुलिस की टीम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शमशेर सिंह को बठिंडा लेकर पहुंची। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम ने उनका मेडिकल परीक्षण किया, जिसके बाद उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक शमशेर सिंह को पेट में तेज दर्द और कमजोरी की शिकायत है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त मेडिकल जांच भी करवाई जा सकती है। उधर, अस्पताल परिसर के बाहर पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुक्तसर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल में मौजूद हैं, ताकि कानूनी प्रक्रिया में किसी तरह की बाधा न आए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून के तहत पूरी कार्रवाई की जा रही है और डॉक्टरों की सलाह के अनुसार आगे का निर्णय लिया जाएगा।

गौरतलब है कि गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम कई बड़े आपराधिक मामलों से जुड़ा हुआ है और वह फिलहाल विदेश में फरार है। ऐसे में उसके पिता की गिरफ्तारी और अब उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर को लेकर इलाके में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।
फिलहाल शमशेर सिंह का इलाज जारी है और पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!