नाभा जेल में पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख, मजीठिया से की मुलाकात

Edited By Updated: 02 Feb, 2026 01:14 PM

dera beas chief visit nabha jail

नाभा जेल में बंद अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से मुलाकातों का सिलसिला लगातार जारी है

लुधियाना/नाभा(स्याल): नाभा जेल में बंद अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से मुलाकातों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में आज डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों विशेष रूप से नाभा जेल पहुंचे।

डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों दूसरी बार बिक्रम सिंह मजीठिया से मुलाकात करने नाभा जेल पहुंचे हैं। जब बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जेल के मुख्य द्वार पर पहुंचे, तो वहां मौजूद जेल अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

गौरतलब है कि बिक्रम सिंह मजीठिया इस समय आय से अधिक संपत्ति के मामले में न्यायिक हिरासत में नाभा जेल में बंद हैं। बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से पहले, तीन दिन पूर्व शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल भी नाभा जेल पहुंचकर मजीठिया से मुलाकात कर चुके हैं। इन मुलाकातों को लेकर राजनीतिक और धार्मिक गलियारों में काफी चर्चा बनी हुई है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!