भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, मची चीख-पुकार

Edited By Updated: 04 Feb, 2025 09:11 AM

horrible road accident 5 people of the same family died tragically

राजस्थान में बालोतरा जिले के सिणधरी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक बोलेरो जीप एवं कार में भीषण भिडन्त होने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गये।

जयपुरः राजस्थान में बालोतरा जिले के सिणधरी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक बोलेरो जीप एवं कार में भीषण भिडन्त होने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गये। 

पुलिस उपाधीक्षक नीरजा शर्मा ने बताया कि सिणधरी के समीप पायला कला के पास बोलेरो जीप एवं कार की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो पुरूष, दो बच्चे एवं एक महिला की मौत हो गई। 

मृतकों की पहचान पायला कला गांव निवासी अशोक प्रजापत, श्रवण, रिंकू, मंदिर एवं एक महिला के रूप में हुई है। दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!