राजस्थान की करणपुर विधानसभा सीट पर मतदान आज, सुबह 7 बजे से शुरु होगी वोटिंग

Edited By Pardeep,Updated: 05 Jan, 2024 06:47 AM

voting on karanpur assembly seat of rajasthan today

राजस्थान की करणपुर विधानसभा सीट पर चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार को होगा जिसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मतदान शुक्रवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।

जयपुरः राजस्थान की करणपुर विधानसभा सीट पर चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार को होगा जिसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मतदान शुक्रवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था। 

मतदाता सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक कर सकेंगे मतदान 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि करणपुर विधानसभा क्षेत्र में 249 मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा और मतदाता सुबह सात बजे से सायं छह बजे तक मतदान कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि करणपुर विधानसभा क्षेत्र में 2,40,826 मतदाता है, जिनमें 1,25,850 पुरूष व 1,14,966 महिला तथा 10 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। 180 ‘सर्विस वोटर' पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि करणपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 24 सेक्टर अधिकारी तैनात किए गए हैं जबकि 10 रिजर्व में रखे गए हैं। करणपुर एवं पदमपुर के लिए दो एरिया मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। 

गुप्ता ने बताया कि इस विधानसभा क्षेत्र में नौ अक्टूबर 2023 से अब तक कुल 10.03 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के सामान जब्त किए गए हैं। इनमें से 14 लाख रुपए की नकदी, करीब 38.88 लाख की शराब, 9.33 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ एवं 15 लाख रुपए से अधिक कीमत की अन्य सामग्री शामिल हैं। 

यहां भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को बनाया गया है उम्मीदवार
उल्लेखनीय है कि राज्य में विधानसभा की 200 में से 199 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ। इसका परिणाम तीन दिसंबर को घोषित किया गया। इसमें भाजपा को 115 व कांग्रेस को 69 सीटें मिलीं। करणपुर गंगानगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और तत्कालीन विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से पूर्व मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी उम्मीदवार हैं जबकि कांग्रेस ने कुन्नर के बेटे रुपिंदर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। 

सत्तारूढ़ भाजपा ने सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी को 30 दिसंबर को बतौर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्रिपरिषद में शामिल किया। कांग्रेस ने इसकी आलोचना की। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसे 'आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन एवं वहां के मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास' बताया था। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!