Edited By ,Updated: 13 May, 2016 03:45 PM

लड़के बहुत बार अपने उस दोस्त को ताने मारते है, जो रिलेशनशीप में पड़ चुका होता है कि तू तो बदल गया है। कई बार तो लगता ही नहीं है कि ये पहले वाला ही इंसान है।
लड़के बहुत बार अपने उस दोस्त को ताने मारते है, जो रिलेशनशीप में पड़ चुका होता है कि तू तो बदल गया है। कई बार तो लगता ही नहीं है कि ये पहले वाला ही इंसान है। जानते है कि रिलेशनशिप में पड़ने के बाद लड़के कैसे बदल जाते हैं :-
1. दोस्तों के लिए नही रहता टाइम
रिलेशनशिप में आने के बाद लड़़का आपने फ्रैडस के साथ वक्त गुजारना नही चाहता बल्कि गर्लफ्रैंड के साथ ही घूमने का प्लैन बनाता है।
2. बहाने बनाना
वह दोस्तों, परिवार और अपनी गर्लफ्रैंड तक से बहाने बनाने शुरू कर देता है। कई बार तो कई बातों के लिए वह झूठ भी बोलता है।
3. बढ़ता खर्चा
रिलेशनशिप उसकी जेब पर भारी पडने लगता है। खर्च दोगुना हो जाता है।
4. फोन पर बिज़ी
उसे दूसरों की कोई भी फिक्र नही रहती। वह अपने आप में ही मस्त रहता है और ऑनलाइन सोशल साइट्स पर मैसेज टाइप करते वक्त मुस्कुराता रहता है।
5. बिजनेस या नौकरी
लड़के को घर बसाने और नई जिंदगी शुरू करने का अहसास उसे जिम्मेदार बना देता है। पैसा कमाने के लिए वह सीरीयस हो जाते है कि बिजनेस करें या नौकरी करें।
6. पॉजीटिव सोच
जिन्दगी को नई डायरेक्शन मिल जाती है। वह अच्छा सोचने लगते है।
7. समय की कद्र
रिश्ते में पड़ने के बाद लड़कों को टाइम की बहुत वैल्यू हो जाती है। गर्लफैंड से मिलने के लिए वह एक मिनट भी बरबाद करना नही चाहते।