Edited By Parveen Kumar,Updated: 05 Mar, 2026 07:46 PM

T20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट फैंस को उम्मीद थी कि ओपनर अभिषेक शर्मा बल्ले से रन बरसाएंगे क्योंकि वह टूर्नामेंट में कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ अभिषेक शर्मा एक बार फिर सस्ते में आउट होकर अपने...
स्पोर्टस डेस्क : T20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट फैंस को उम्मीद थी कि ओपनर अभिषेक शर्मा बल्ले से रन बरसाएंगे क्योंकि वह टूर्नामेंट में कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ अभिषेक शर्मा एक बार फिर सस्ते में आउट होकर अपने फैंस को निराश कर बैठे। अभिषेक 7 गेंदों में मात्र 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस टूर्नामेंट में अभिषेक का बल्ला क्यों नहीं चल पाया, इसकी बड़ी वजह भी सामने आ गई है।
इसीलिए हो रहे हैं जल्दी आउट
अभिषेक टी20 विश्व कप में खेले 7 मैचों में सिर्फ एक बार ही 50 से ज्यादा रनों की पारी खेल पाए हैं। वहीं शुरूआती 3 मैचों में तो लगातार तीन बार बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इस टूर्नामेंट में अभिषेक की कमजोरी भी उजागर हो गई। दरअसल, 7 में से 5 बार अभिषेक शर्मा ऑफ स्पिनर का शिकार हुए हैं। यानी कि अभिषेक ऑफ स्पिनर गेंदबाजों के सामने कमजोर नजर दिखे। हालांकि, तेज गेंदबाजों के सामने उनके बल्ले से रन निकलते हैं, लेकिन इस टूर्नामेंट में उनका ऑफ स्पिनर गेंदबाजों के आगे घुटने टेक देना उनकी असल कमजोरी उजागर कर गया।
टूर्नामेंट में कब-किस गेंदबाज का हुए शिकार?
पहला मैच - यूनाइटेड स्टेट के खिलाफ 0 रन, अली खान ने किया आउट
दूसरा मैच - पाकिस्तान के खिलाफ 0 रन, सलमान आगा ने किया आउट
तीसरा मैच- नीदरलैंडस के खिलाफ 0 रन, आर्यन दत्त ने किया आउट
चौथा मैच- साउथ अफ्रीका के खिलाफ 15 रन, जॉनसन ने किया आउट
पांचवा मैच- जिम्बाब्वे के खिलाफ 55 रन, मापोसा ने किया आउट
छठा मैच- विंडीज के खिलाफ 10 रन, होसैन ने किया आउट
सातवां मैच- इंग्लैंड के खिलाफ 9 रन, विल जैक्स ने किया आउट