PNB ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, बैंक ने 50% तक घटाई कैश निकासी की लिमिट, जान लें नया Update

Edited By Updated: 05 Mar, 2026 04:08 PM

important news for pnb customers bank has reduced the cash withdrawal limit

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने कुछ डेबिट कार्ड्स के लिए एटीएम से नकद निकासी की दैनिक सीमा घटाने का फैसला किया है। बैंक के अनुसार यह नई लिमिट 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी। कुछ कार्ड्स के लिए कैश निकासी की सीमा में करीब 50 प्रतिशत तक की कटौती की गई है।

बिजनेस डेस्कः पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने कुछ डेबिट कार्ड्स के लिए एटीएम से नकद निकासी की दैनिक सीमा घटाने का फैसला किया है। बैंक के अनुसार यह नई लिमिट 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी। कुछ कार्ड्स के लिए कैश निकासी की सीमा में करीब 50 प्रतिशत तक की कटौती की गई है।

बैंक ने कहा कि यह फैसला जोखिम नियंत्रण मजबूत करने, ग्राहकों की सुरक्षा बढ़ाने और सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है। हालांकि यह बदलाव केवल कुछ प्रीमियम और स्पेशल डेबिट कार्ड्स पर लागू होगा।

पहले जहां कुछ कार्ड्स से एटीएम के जरिए रोजाना 1 लाख रुपए तक कैश निकाला जा सकता था, अब यह सीमा घटाकर 50 हजार रुपए कर दी गई है। इसी तरह कुछ हाई-एंड कार्ड्स के लिए लिमिट 1.5 लाख रुपए से घटाकर 75 हजार रुपए कर दी गई है।

हालांकि बैंक ने स्पष्ट किया है कि अन्य डेबिट कार्ड्स की लिमिट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा पीओएस (दुकानों पर पेमेंट), ई-कॉमर्स और कॉन्टैक्टलेस ट्रांजेक्शन की लिमिट पहले की तरह ही जारी रहेगी।

किन कार्ड्स पर होगा असर

पहली कैटेगरी में जिन कार्ड्स की लिमिट 1 लाख रुपए से घटकर 50 हजार रुपए हो जाएगी, उनमें शामिल हैं:

RuPay NCMC Platinum Domestic Debit Card, RuPay NCMC Platinum International Debit Card, RuPay Women Power Platinum Debit Card, RuPay PNB Palaash Debit Card (Recycled PVC), RuPay Business Platinum NCMC Debit Card, MasterCard Platinum Debit Card, VISA Gold Debit Card और PNB MasterCard Platinum Rise।

दूसरी कैटेगरी में जिन कार्ड्स की लिमिट 1.5 लाख रुपए से घटकर 75 हजार रुपए हो जाएगी, उनमें RuPay Select Debit Card, PNB RuPay Select Neo, PNB RuPay Select Excel, Visa Signature Debit Card और MasterCard Business Debit Card शामिल हैं।

ग्राहक ऐसे बदल सकते हैं लिमिट

PNB ने बताया कि अगर ग्राहकों को जरूरत हो तो वे तय सीमा के भीतर अपनी एटीएम लिमिट खुद सेट या रीसेट कर सकते हैं। इसके लिए इंटरनेट बैंकिंग, PNB One मोबाइल ऐप, IVR या व्हाट्सएप बैंकिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इंटरनेट बैंकिंग में लॉगिन करने के बाद Value Added Services में जाकर Debit Card Personalization विकल्प चुनना होगा। इसके बाद अकाउंट नंबर और एटीएम लिमिट से जुड़ी सर्विस चुनकर नई लिमिट दर्ज करनी होगी और OTP से कन्फर्म करना होगा।

इसी तरह PNB One ऐप में Services सेक्शन में जाकर Debit Cards चुनें, फिर Update ATM Limit विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अकाउंट और कार्ड चुनकर नई लिमिट दर्ज करें और ट्रांजेक्शन पासवर्ड से पुष्टि करें।

बैंक का कहना है कि यह बदलाव उन ग्राहकों को प्रभावित कर सकता है जो बड़ी राशि में कैश निकालते हैं। हालांकि बैंक ने दोहराया कि डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए यह कदम जरूरी है, जबकि ऑनलाइन या दुकानों पर भुगतान की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!