मुंबई की RCB के खिलाफ विस्फोटक जीत, पढ़े पूरी खबर

Edited By ,Updated: 20 Apr, 2015 12:39 AM

article

अपनी पहली जीत को लेकर मुंबई इंडियंस का सामना आज आरआरसीसी से होगा।

बेंगलुरू. शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों और इंडियन प्रीमियर लीग में अपना 100वां मैच खेल रहे आफ स्पिनर हरभजन सिंह की शानदार गेंदबाजी से मुंबई इंडियन्स ने आज यहां रायल चैलेंजर्स बेंगलूर को 18 रन से हराकर आईपीएल आठ में अपनी पहली जीत दर्ज की।  टॉस गंवाने के अलावा आज का दिन मुंबई के नाम पर रहा।
 
उसने सात विकेट पर 209 रन का बड़ा स्कोर खड़ा खड़ा किया। इसके जवाब में आरसीबी ने सात विकेट पर 191 रन बनाए। मुंबई की तरफ से लेंडल सिमन्स ने 44 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 59 रन, उन्मुक्त चंद ने 37 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 58 रन और कप्तान रोहित शर्मा ने 15 गेंद पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 42 रन बनाए। उन्मुक्त ने सिमन्स के साथ 72 और रोहित के साथ 63 रन की दो उपयोगी साझेदारियां की। आरसीबी ने बेहद धीमी शुरूआत की जिससे वह उबर नहीं पाया। बीच में एबी डिविलियर्स ने 11 गेंद पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 41 रन बनाकर उ?मीद जगायी जबकि डेविड वीज ने 25 गेंदों पर 47 रन की पारी खेली लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हुआ।
 
मुंबई की यह पांचवें मैच में पहली जीत जबकि आरसीबी की तीसरे मैच में दूसरी हार है। हरभजन ने 27 रन देकर तीन विकेट लिये। मुंबई के गेंदबाजों ने शुरू में कसी हुई गेंदबाजी की। लेसिथ मालिंगा ने अपने पहले दो आेवरों में केवल चार रन दिये थे। तब क्रिस गेल रन बनाने के लिये जूझ रहे थे। पारी की दूसरी गेंद पर सिमन्स ने उन्हें जीवनदान भी दिया। गेल की धीमी बल्लेबाजी के अलावा शुरू में वेस्टइंडीज के उनके साथी कीरोन पोलार्ड भी चर्चा में रहे जो मुंह पर पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे थे।
 
 
 
यहां भी पढ़े
(मैच के बाद कोहली दिखे बल्लेबाजों से परेशान कहा, रोहित बोले सब कुछ अच्छा हुआ)
 
मुंबई इंडियन्स 
Batting Out Desc R B 4s 6s SR
लेंडल सिमंस c Aaron b Chahal 59 44 9 2 134.1
पार्थिव पटेल b D Wiese 12 13 2 0 92.3
उन्मुक्त चंद c Kohli b Chahal 58 37 8 2 156.8
रोहित शर्मा c & b D Wiese 42 15 3 4 280.0
काइरोन पोलार्ड, c Chahal b D Wiese 5 3 1 0 166.7
अंबाती रायडू c Chahal b D Wiese 0 1 0 0 0.0
हरभजन सिंह run out (Bisla/Abu Nechim) 0 1 0 0 0.0
हार्दिक पंड्या batting 16 6 0 2 266.7
Extras   17 (b - 0 w - 13, nb - 0, lb - 4)
Total   209 (20 Overs, 7 Wickets)
Yet To bat: Jasprit Bumrah, Mitchell McClenaghan, Lasith Malinga
Bowler O M R W Nb Wd ER
इकबाल अब्दुल्ला 4 0 35 0 0 3 8.8
वरुण आरोन 4 0 50 0 0 7 12.5
अबू Nechim 4 0 59 0 0 1 14.8
डेविड Wiese 4 0 33 4 0 1 8.2
Yuzvendra चहल 4 0 28 2 0 1 7.0

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

 

Batting Out Desc R B 4s 6s SR
 क्रिस गेल b Harbhajan 10 24 0 0 41.7
मानविंदर बिसला b Harbhajan 20 16 3 1 125.0
विराट कोहली (कप्तान) c Rayudu b McClenaghan 18 18 1 1 100.0
दिनेश कार्तिक c Chand b Malinga 18 11 1 1 163.6
एबी डिविलियर्स c K Pollard b Bumrah 41 11 5 3 372.7
रिली रोसो b Harbhajan 0 1 0 0 0.0
डेविड विसी not out 47 25 6 2 188.0
इकबाल अब्दुल्लाह run out (Rohit/K Pollard) 20 15 4 0 133.3
डेविड विसी not out 1 1 0 0 100.0
Extras   16 (b - 0 w - 13, nb - 2, lb - 1)
Total   191 (20 Overs, 7 Wickets)
Did not bat: Varun Aaron, Yuzvendra Chahal
Bowler O M R W Nb Wd ER
 मिचेल मैक्लिंघन 4 0 43 1 2 3 10.8
लसिथ मलिंगा 4 1 35 1 0 3 8.8
हरभजन सिंह 4 0 27 3 0 0 6.8
जसप्रीत बुमराह 4 0 39 1 0 5 9.8
हार्दिक पांड्या 3 0 37 0 0 2 12.3
कीरन पोलार्ड,  1 0 9 0 0 0 9.0
टीम :
> रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल, दिनेश कार्तिक, इकबाल अब्दुल्लाह, डेविड विसी, रिली रोसोउ, युजवेंद्र चहल, अबु नेचिम, मानविंदर बिसला, वरूण एरॉन।
> मुंबई इंडियन्स : रोहित शर्मा (कप्तान), लेंडिल सिमंस, अंबाती रायुडू, पार्थिव पटेल, मिचेल मैक्लिंघन, कीरन पोलार्ड, हरभजन सिंह, लसिथ मलिंगा, उनमुक्त चंद, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!