Edited By ,Updated: 06 Dec, 2016 09:46 AM
अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेन्द्र ध्रुव बत्रा ने यहां जूनियर हॉकी विश्वकप में भाग लेने वाली पुरुष ..
लखनऊ: अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेन्द्र ध्रुव बत्रा ने यहां जूनियर हॉकी विश्वकप में भाग लेने वाली पुरुष टीमों के मुलाकात कर विश्वकप की विभिन्न तैयारियों पर संतोष जताया है।
बत्रा ने नवनिर्मित पद्मश्री मोहम्मद शाहिद हॉकी स्टेडियम का भी दौरा किया जहां उन्होंने स्टेडियम में पिच के साथ साथ अन्य विभिन्न सुविधाओं का भी निरीक्षिण किया। उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार के खेल निदेशक आरपी सिंह और हॉकी इंडिया की सीईओ एलेना नॉर्मन भी मौजूद थी। एफआईएच अध्यक्ष बत्रा ने बाद में गुरु गोङ्क्षबद सिंह स्पोर्टस कॉलेज में मेजर ध्यान चंद हॉकी स्टेडियम का भी दौरा किया और वहां विश्वकप की तैयारियों पर खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर बत्रा ने कहा कि लखनऊ ने विश्व को कई हॉकी दिग्गज दिए हैं और अब विश्वकप की तैयारियों से मैं बहुत खुश हूं। यह उम्मीद से कहीं बढ़कर है और इसके लिए मैं उत्तर प्रदेश सरकार का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। विश्वकप के आयोजन से लखनऊ को विश्व में एक नई पहचान मिलेगी।