Tokyo Olympics: जर्मन तैराक फ्लोरियन वेलब्रॉक ने पुरुषों की मैराथन तैराकी में जीता गोल्ड मेडल

Edited By rajesh kumar,Updated: 05 Aug, 2021 09:45 AM

german swimmer florian wellbrock wins gold

जर्मनी के तैराक फ्लोरियन वेलब्रॉक ने यहां गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक खेलों में एक घंटे 48 मिनट 33.7 सेकेंड के समय के साथ पुरुषों की मैराथन तैराकी में स्वर्ण पदक जीता। वेलब्रॉक ओलंपिक खेलों में अपना दूसरा पदक हासिल करने के लिए 10 किमी की इस दौड़ में...

स्पोर्ट्स डेस्क: जर्मनी के तैराक फ्लोरियन वेलब्रॉक ने यहां गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक खेलों में एक घंटे 48 मिनट 33.7 सेकेंड के समय के साथ पुरुषों की मैराथन तैराकी में स्वर्ण पदक जीता। वेलब्रॉक ओलंपिक खेलों में अपना दूसरा पदक हासिल करने के लिए 10 किमी की इस दौड़ में अधिकतर समय सबसे आगे रहे और अंत में जीत हासिल करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

हंगरी के क्रिस्टोफ रासोवस्की ने रजत पदक हासिल किया, जबकि तीसरे स्थान पर रहे इटली के ग्रेगोरियो पाल्ट्रिनिएरी ने कांस्य पदक जीता जो उनका टोक्यो ओलंपिक में दूसरा पदक है। वह इससे पहले 800 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक जीत चुके हैं। वहीं वेलब्रॉक ने भी रविवार को 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक जीता था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!