सचिन से आगे निकले धोनी, बना दिया गजब का रिकॉर्ड

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Jul, 2017 03:08 PM

mahendra singh dhoni break sachin record

भारतीय टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने सचिन तेंदुलकर से आगेे निकलते हुए अपने नाम एक गजब का रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।

नई दिल्ली(राहुल): भारतीय टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने सचिन तेंदुलकर से आगेे निकलते हुए अपने नाम एक गजब का रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। दअससल, धोनी वनडे मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में सचिन से आगे निकल गए हैं। उन्होंने  शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान अपने वनडे करियर के 200 छक्के पूरे किए और वह ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। 
PunjabKesari
धोनी ने 294 मैचों की 254 पारियां खेलकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इससे पहले क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भारतीय खिलाडिय़ों की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाए थे। सचिन ने अपने वनडे करियर में 463 मैचों की 452 पारियां खेलकर 195 छक्के लगाए हैं। 
PunjabKesari
बता दें कि भारत ने तीसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए 151 रन बनाए। जवाब में विंडीज की पूरी टीम 158 रनों पर ढेर हो गई। भारत की तरफ से महेंद्र सिंह धोनी ने 79 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 78 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए। उनकी इस उम्दा पारी की बदौलत उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ अवॉर्ड से नवाजा गया।

भारत की तरफ से ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज 
महेंद्र सिंह धोनी- 200 छक्के
सचिन तेंदुलकर- 195
सौरव गांगुली- 190
युवराज सिंह- 155
विरेंद्र सहवाग- 136

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!