Edited By ,Updated: 03 May, 2016 12:31 PM
अकसर ही आपने पूणे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जिवा की सोशल साइड पर कई तस्वीरों को देखा होगा लेकिन जिवा का ये अंदाज ...
नई दिल्ली: अकसर ही आपने पूणे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जिवा की सोशल साइड पर कई तस्वीरों को देखा होगा लेकिन जिवा का ये अंदाज बहुत ही अलग है। दरअसल, साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर बेटी जिवा और पापा धोनी की मस्ती करते हुए कुछ लेटेस्ट फोटोज शेयर किए हैं। दोनों अलग-अलग एक्सप्रेशंस पर नए-नए पोज में नजर आ रहे है।
बता दें कि इससे पहले साक्षी ने एक फोटो शेयर की थी जिसमें धोनी जमीन पर लेटकर बेटी के साथ खेलते दिखे रहे थे। इन दिनों धोनी आईपीएल में बिजी है लेकिन इस टूर्नामेंट के साथ साथ वह अपनी फैमिली से भी टाइम बिताते हैं।