Rio Olympic 2016: हाकी से पदक की उम्मीद

Edited By ,Updated: 13 Aug, 2016 08:35 AM

pr sreejesh hockey rio olympic 2016 brazil indian hockey team commonwealth games

ब्राजील के शहर रियो डि जेनेरियो में 5 से 21 अगस्त तक होने वाले ओलिम्पिक खेलों में भारतीय हाकी टीम से देशवासियों को पदक की उम्मीद है...

जालंधर: ब्राजील के शहर रियो डि जेनेरियो में 5 से 21 अगस्त तक होने वाले ओलिम्पिक खेलों में भारतीय हाकी टीम से देशवासियों को पदक की उम्मीद है। भारतीय हाकी टीम का ओलिम्पिक का इतिहास बहुत शानदार रहा है। भारत ने ओलिम्पिक में 8 स्वर्ण, 1 रजत व 1 कांस्य सहित 11 पदक जीते हैं। भारतीय हाकी टीम ने 2014 एशियन खेलों में स्वर्ण पदक जीत कर ओलिम्पिक के लिए क्वालीफाई किया था। भारतीय टीम लंदन ओलिम्पिक में 12वें स्थान पर रही थी। भारतीय टीम ने 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों और 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदत हासिल किया था। 
 
इस बार टीम की कमान ‘दीवार’ के नाम से मशहूर पी.आर. श्रीजेश को दी गई है। श्रीजेश को 121 अंतर्राष्ट्रीय मैचों का अनुभव है। श्रीजेश की कप्तानी में ही 2016 में हुई चैम्पियन ट्राफी में पहली बार रजत पदक जीता था।
 
टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह के प्रदर्शन पर भी नजरें रहेंगी। सरदार सिंह टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। हरियाणा का यह खिलाड़ी मिडफील्ड में अपनी भूमिका निभाते नजर आएगा।
 
टीम के उप-कप्तान 27 वार्षीय कर्नाटक के एस.वी. सुनील के प्रदर्शन पर भी निगाहें रहेंगी। इस खिलाड़ी के ऊपर टीम को शुरूआत में ही गोल करने की जिम्मेदारी होगी। सुनील ने 192 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 59 गोल किए हैं। फॉरवर्ड पंक्ति में उनका साथ देने के लिए आकाशदीप सिंह, रमनदीप सिंह और नीकिन थिम्मैया मौजूद रहेंगे। भारतीय पुरुष टीम पूल-बी में है और उसके साथ हालैंड, अर्जेंटीना, जर्मनी, आयरलैंड तथा कनाडा अन्य टीमें हैं।  भारतीय टीम अपने अभियान की शुरूआत 6 अगस्त को आयरलैंड के खिलाफ करेगी और अपना आखिरी ग्रुप मैच कनाडा के खिलाफ 12 अगस्त को खेलेगी। 
 
पी.आर. श्रीजेश
उम्र 30
राज्य उत्तर प्रदेश 
अंतर्राष्ट्रीय मैच 121
पोजीशन कप्तान और गोलकीपर
 
सरदार सिंह
 
उम्र 30
राज्य हरियाणा
अंतर्राष्ट्रीय मैच 191
पोजीशन  मिडफिल्डर
गोल 13
 
एस.वी. सुनील (उप-कप्तान)
उम्र 27
राज्य कर्नाटक
पोजीशन  फॉरवर्ड
गोल 59
अंतर्राष्ट्रीय मैच 192

हरमनप्रीत सिंह

उम्र 20
राज्य पंजाब
अंतराष्ट्रीय मैच 18
पोजीशन डिंफेडर
गोल 4

रूपेन्द्र पाल सिंह

उम्र  25
राज्य  पंजाब
अंतर्राष्ट्रीय मैच  199
पोजीशन  डिफैंडर
गोल  48

 सुरेन्द्र कुमार

उम्र  23
पोजीशन  डिंफेडर 
राज्य  हरियाणा
अंतर्राष्ट्रीय मैच  26
गोल  -

वी.आर. रघुनाथ

उम्र  27
पोजीशन  डिफेंडर
राज्य  कर्नाकट
अंतर्राष्ट्रीय मैच  203
गोल  127

 मनप्रीत सिंह

उम्र 24
राज्य  पंजाब
अंतर्राष्ट्रीय मैच 74
पोजीशन मिडफील्डर
गोल  22

एस.के. उथप्पा

उम्र 22
राज्य कर्नाटक
अंतर्राष्ट्रीय मैच  64
पोजीशन मिडफील्डर
गोल 11

 दानिश मुज्तबा

उम्र   27
राज्य  यू.पी.
अंतर्राष्ट्रीय मैच  133
पोजीशन  मिडफील्डर
गोल  25

 कोठाजीत सिंह

उम्र  23
राज्य  मणिपुर
अंतर्राष्ट्रीय मैच  133
पोजीशन  डिंफेंडर
गोल 4

 देवेन्द्र वाल्मीकि

उम्र 24
राज्य  महाराष्ट्र
अंतर्राष्ट्रीय मैच 31
पोजीशन मिडफील्डर
गोल 5

 चिंगलेनसाना सिंह

उम्र 24
राज्य मणिपुर
अंतर्राष्ट्रीय मैच 84
पोजीशन मिडफील्डर
गोल 4

 आकाशदीप सिंह

उम्र 21
राज्य पंजाब
अंतर्राष्ट्रीय मैच 104
पोजीशन फॉरवर्ड
गोल 31

 रमनदीप सिंह

उम्र 23
राज्य  पंजाब
अंतर्राष्ट्रीय मैच 74
पोजीशन फॉरवर्ड
गोल 22

नीकिन थिम्मैया

उम्र  25
राज्य कर्नाकट
अंतर्राष्ट्रीय मैच 73
पोजीशन फॉरवर्ड 
गोल 15

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 
 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!