जिओ प्लेटफॉर्म्स में निवेश कर सकती है मुबाडाला इंवेस्टमेंट कंपनी: सूत्र

Edited By Updated: 28 May, 2020 08:27 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 28 मई (भाषा) अबू धाबी स्थित स्वायत्त निवेशक मुबाडाला इंवेस्टमेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश के संबंध में चर्चा कर रही है। एक सूत्र ने इसकी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 28 मई (भाषा) अबू धाबी स्थित स्वायत्त निवेशक मुबाडाला इंवेस्टमेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश के संबंध में चर्चा कर रही है। एक सूत्र ने इसकी जानकारी दी।

पिछले हफ्ते, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी डिजिटल इकाई में अमेरिका की निजी इक्विटी कंपनी केकेआर को 11,367 करोड़ रुपये में 2.32 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की थी। यह पिछले कुछ हफ्तों में जिओ प्लेटफॉर्म्स में पांचवां बड़ा निवेश था। अभी तक के पांच बड़े सौदों से रिलायंस को डिजिटल कंपनी में अल्पांश हिस्सेदीरी के सौदों से कुल 78,580 करोड़ रुपये की पूंजी मिल चुकी है।

सूत्र ने कहा कि जिओ प्लेटफॉर्म्स में हिस्सेदारी के संभावित लेन-देन के बारे में मुबाडाला इन्वेस्टमेंट कंपनी के साथ बातचीत चल रही है। हालांकि उसने सौदे के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी।

इस बारे में भेजे गये ईमेल का रिलायंस जिओ और मुबाडाला इन्वेस्टमेंट कंपनी ने जवाब नहीं दिया है।

पिछले कुछ हफ्तों में जिओ को केकेआर के अलावा फेसबुक, सिल्वर लेक पार्टनर्स, विस्टा इक्विटी पार्टनर्स और जनरल अटलांटिक से निवेश मिल चुके हैं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!