Edited By PTI News Agency,Updated: 04 Jun, 2020 09:04 PM
नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध बंगनपल्ली आम, शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित आंध्र प्रदेश (एपी) भवन में बेचा जाएगा। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध बंगनपल्ली आम, शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित आंध्र प्रदेश (एपी) भवन में बेचा जाएगा। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
आंध्र प्रदेश के प्रधान रेजिडेंट कमिश्नर अभय त्रिपाठी ने एक बयान में कहा कि एपी भवन में आमों की बिक्री के लिए एक स्टाल लगाया गया है। यह बिक्री 30 जून तक जारी रहेगी।
बयान में कहा गया है कि बगैर कार्बाइड की मदद से पकाये गये इन बंगनपल्ली आमों को विशेष रूप से प्रकाशम जिले के उलावापाडु गांव से लाया गया है।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।