Edited By PTI News Agency,Updated: 13 Mar, 2021 07:20 PM
नयी दिल्ली, 13 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी।
नयी दिल्ली, 13 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी।
न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस वर्ष इस समय के लिए सामान्य है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को हल्की बारिश और ठंडी एवं तेज हवाओं के चलते पारा गिरकर 30.7 डिग्री सेल्सियस हो गया था। यह बृहस्पतिवार को 35.2 डिग्री सेल्सियस था जो कि इस वर्ष अभी तक का सबसे अधिक था।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।