Edited By PTI News Agency,Updated: 25 Oct, 2021 08:56 PM
नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को सोमवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को सोमवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
धनखड़ को मलेरिया है और उन्हें एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया है।
एक सूत्र ने बताया, ‘‘राज्यपाल को दोपहर तीन बजे भर्ती कराया गया। उन्हें मेडिसिन विभाग के अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ नीरज निश्चल की निगरानी में रखा गया है।’’
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।