ओमीक्रोन: चार और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती किया गया

Edited By Updated: 07 Dec, 2021 11:59 PM

pti state story

नयी दिल्ली, सात दिसंबर (भाषा) दिल्ली के लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल में मंगलवार को चार और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को भर्ती किया गया।

नयी दिल्ली, सात दिसंबर (भाषा) दिल्ली के लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल में मंगलवार को चार और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को भर्ती किया गया।
एलएनजेपी अस्पताल को कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए विशेष केंद्र बनाया गया है।
अस्पताल के चिकित्सकीय निदेशक सुरेश कुमार ने कहा, “वर्तमान में कुल 30 लोग भर्ती हैं- 25 संक्रमित और पांच संदिग्ध मरीज। मंगलवार को आए सभी यात्री भारतीय हैं।”
दिल्ली में ओमीक्रोन का पहला मामला रविवार को सामने आया था जब तंजानिया से लौटे 37 वर्षीय एक व्यक्ति की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!