मंकीपॉक्स प्रभावित देशों से बीमार यात्रियों के नमूने एनआईवी को भेजें जाएं : सरकार

Edited By Updated: 21 May, 2022 01:31 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 20 मई (भाषा) दुनिया के कुछ देशों में मंकीपॉक्स के मामले सामने आने के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) को स्थिति पर कड़ी नजर...

नयी दिल्ली, 20 मई (भाषा) दुनिया के कुछ देशों में मंकीपॉक्स के मामले सामने आने के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) को स्थिति पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संबंध में हवाई अड्डों और बंदरगाहों के स्वास्थ्य अधिकारियों को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया है।

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘‘उन्हें निर्देश दिया गया है कि मंकीपॉक्स प्रभावित देशों की यात्रा कर लौटे किसी भी बीमार यात्री को अलग कर दिया जाए और नमूने जांच के लिए पुणे में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की बीएसएल-4 सुविधा वाली प्रयोगशाला को भेजे जाएं।’’
ब्रिटेन, अमेरिका पुर्तगाल, स्पेन एवं कुछ अन्य यूरोपीय देशों में लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!