लोकसभा ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी

Edited By Updated: 08 Aug, 2022 11:21 AM

pti state story

नयी दिल्ली, आठ अगस्त (भाषा) लोकसभा ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को सोमवार को बधाई दी और इस खेल आयोजन में भाग ले रहे देश के सभी खिलाड़ियों को आगे की स्पर्धाओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही आरंभ होने के साथ ही भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा, ‘‘आपको यह सूचित करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने अब तक 18 स्वर्ण पदक, 15 रजत पदक और 22 कांस्य पदक जीते हैं। भारतीय दल ने कुल 55 पदक जीतकर इतिहास बनाया है।’’
बिरला ने कहा, ‘‘मैं अपनी और सदन की ओर से पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देता हूं और प्रतियोगिता में आगे के लिए भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूं। हम आशा करते हैं कि खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन युवाओं को प्रेरणा देगा।’’

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!